
0 Bookmarks 14 Reads0 Likes
न शब्दों में बंधित तुम
न पंक्तियों में वर्णित हो
बुझती साँसें करती चेतन
माँ! शिशु को तुम वह अमृत हो
सागर से ज़्यादा गहरी
और उसमें हर मन रमता है
अति सुंदर और अति शीतल
माँ! तेरी वह इक ममता है
शिशु को शिशु से बेहतर जाने
अनकथ पीड़ा को पहचाने
विस्मित करता जिसका धीरज
माँ.. ईश्वर की वह रचना है
अपनों ने है जब दर्द दिया
माँ ने उसको भी सहज पिया
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments