चन्द्रग्रहण's image
NaN min

चन्द्रग्रहण

डॉ.  पूर्वा शर्माडॉ. पूर्वा शर्मा
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes

आज चन्द्र भी लजा रहा
लुक-छिप के वो रिझा रहा
प्रियतम से मिलकर है आया
तभी तो उस पल दिख ना पाया
प्रेम अगाध वो पाकर आया
रंग प्रीत का ऐसा छाया
श्वेत वर्ण से हुआ है मुक्त
रक्तिम दिखे लाज से युक्त
पाकर प्रीत हुआ है पूर्ण
प्रकट हुआ है अब संपूर्ण।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts