
0 Bookmarks 3 Reads0 Likes
माँ No posts
लाहौर में जनमी थीं
अक़्सर किसी अनारकली बाज़ार को
याद करती थीं . . .
याद करतीं भयभीत हो
अपना घर अपनी हवेली छोड़ भागना
मार काट के बीच लंबी कठिन यात्रा
बहन भाइयों का बिछड़ना
किसी का जबलपुर
किसी का बिलासपुर जा पहुँचना
बिछड़कर भी फिर मिल जाना
बचपन में अक़्सर
रात को खाना पीना खाकर
हम छत पर सोने जाते
माँ सुनाती कई सारी कहानियाँ
जो कहानियाँ नहीं हक़ीक़त थीं
No posts
No posts
No posts

Comments