रात के विरुद्ध's image
NaN min

रात के विरुद्ध

डॉ.  पुनीता जैनडॉ. पुनीता जैन
0 Bookmarks 3 Reads0 Likes

क्या है
इस स्याह रात में
कि हर औरत से कहा जाता है
वह डरे इससे
और बंद हो जाए घर के भीतर
निपट अकेली एक / दमघुटी रात की तरह

 

औरत के माथे पर ही क्यों लिखे जाते हैं
रात की स्याही से 
तमाम निषेध

 

लाँघकर निषेध द्वार
बढ़ते जब कोई क़दम
रात का डर बन
खड़ा हो जाता है कोई पुरुष

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts