
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes
स्त्री जीवन का गणित
क्या समझेंगे वे जो करते हैं
खोखले दावे उसके अंतर्मन
को छूने के।
स्त्री जीवन में कुछ भी
दो और दो चार नहीं होता।
जीवन की जोड़-घटा के बीच
जुड़ता ही जाता है बहुत कुछ
और घटती जाती है औरत
औरत गुना होती है औरत से।
और बँट जाती है, माँ, बहन
बीवी और बेटी में।
जीवन के इस गणित में
जोड़ -घटा, गुना, भाग होती
वह कहाँ बचती है,
एक मुक़म्मल औरत
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments