भट्ठी's image
0 Bookmarks 11 Reads0 Likes

गृहस्थी की भट्ठी
में औरतें झोंक देती हैं
अपना समूचा जीवन
और सोचती रहती हैं
शायद!
कि वे पक रही हैं
धीरे-धीरे निखर
जाएँगी कुंदन सी
फिर अचानक ...
महसूसती है ताप
निहारती हैं ख़ुद को
फिर सोचती हैं कि
पका तो कुछ नही
किन्तु ..
बहुत कुछ जल गया।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts