
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes
मत करो अर्थ-भ्रष्ट,
सार्थक-समर्थ निर्मल रहने दो शब्दों को
क्या शब्द था - दिव्य!!!
जैसे प्रसन्न आकाश, मुक्त, भव्य, असीम ।
कितना सार्थक त्रुटिहीन ।
दिव्यांग बना,
उन्मुक्ति को अपाहिज कर डाला,
अपूर्ण, विकल, विहीन।
घोर अपकर्ष
अर्थ का अनर्थ।
बिंब-प्रतिबिंब-सा है,
दृष्य और दृष्टि का संबंध
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments