
0 Bookmarks 10 Reads0 Likes
रंग-बिरंगी अपनी गठरी खोल के,
साँझधुबिनियाँ नभ के तीर उदास सी,
लटका अपने पाँव क्षितिज के घाट पे
थक कर बैठ गई ले एक उसाँस सी!
फेन उठ रहा साबुन का आकाश तक,
नील घोल दे रहीं दिशाएँ नीर में,
डुबो-डुबो पानी में साँझ खँगारती
लहरें लहरातीं पँचरंगे चीर में!
धूमिल हुआ नील जल रंग बदल गया
उजले कपड़ों की फैला दी पाँत सी!
रंग-बिरंगी अपनी गठरी खोल के,
साँझ-धुबिनियाँ
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments