नारीत्व - एक गाली's image
NaN min

नारीत्व - एक गाली

डॉ.  प्रतिभा सक्सेनाडॉ. प्रतिभा सक्सेना
0 Bookmarks 51 Reads0 Likes

नारी-जन्म एक गुनाह,
आजीवन-दंड का प्रावधान !
कितना कुछ है दुनिया में
सुख-सुविधा के लिये आदमी के,
जिसमें यह भी एक वस्तु,
शुरू से छँटती-ढलती
उसी के निमित्त,
स्वयं पर लादे निषेधों का विधान!
*
नारीत्व
एक गाली, कुत्साओं भरी
आदमी के मुँह चढ़ी,
अपनी सामर्थ्य
प्रमाणित करने को!
मन की नालियों का बहाव,
उमड़-उमड़ फूट निकलता है,
अपनी कुत्सा औरों

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts