नारी तेरे कितने रूप's image
NaN min

नारी तेरे कितने रूप

डॉ.  प्रभाकर शुक्लडॉ. प्रभाकर शुक्ल
0 Bookmarks 152 Reads0 Likes

कभी मचलती सरिता, 
कभी गूढ़ सी कविता! 
कभी रौद्र की प्रतिमा, 
कभी सीय सी वनिता! 
कितने ही रूपों में
देखा मैंने तुमको, 
कभी हाथ में मदिरा, 
कभी अंक में ममता! 
तू देवी की मूरत, 
तू माँ की सूरत है! 
केवल तेरी रहती
दाता की नीयत है! 
तू प्यारी बहना है, 
तू सुन्दर वामा है, 
जैसी तेरी सूरत
वैसी ही सीरत है! 
तुझमें शक्ति निहित है, 
तू स्नेह सहित है! 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts