इस्पात के जंगल हैं's image
NaN min

इस्पात के जंगल हैं

डॉ.  प्रभाकर शुक्लडॉ. प्रभाकर शुक्ल
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes

इस्पात के जंगल हैं
कंकरीट की गुफाएँ
गौरैया फड़फड़ाए
इंसान कहाँ जाये
 
गमलों में सिमट जाती है
प्रकृति की हरितिमा
अब फूल के घरों में
कैक्टस है मुस्कुराये
 
सब सूख रहीं नदियाँ
भूतल में नहीं पानी
बरसात अगर ना हो
पानी कहाँ से आये
 
वो धूप बारजे की
अब कल्पनाओं में है 
ख़ैरात सी बँटेंगी
रौशनी की दुआएँ
 
शीशे में मछलियाँ है
दरबे मे

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts