यात्रा's image
0 Bookmarks 60 Reads0 Likes

मुझे आकाश चाहिये
सपनों की अनवरत उड़ान के लिये
मुझे ज़मीन भी चाहिये
पलभर थमकर
अपने लहुलहान पंजों को
सहलाने के लिये।
धधकते प्रश्नों से
क्षण भर के लिये निर्वासन चाहिये
ज़िंदगी की रेलमपेल में अचानक
विराम का एक पल चाहिये
छू सकूँ आकाश को भी
और पैरों से धरती पर
पंख लगा दे हवा मुझे
और तपिश सूरज की हो तो
सर्द वीरानी की दुनिया
चाँदनी सी जगमग जाये.

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts