
0 Bookmarks 41 Reads0 Likes
फिर होगा राजतिलक
नये राजा का
ढोल, नगाड़ों और
शहनाइयों के साथ,
बंदनवार
सजे हैं द्वारों पर
सिंहासन और
मुकुट की चमक से
चौंधिया गई हैं आँखें,
लंबे जुलूस
स्वागत गान
फूलों की बरसात...
कुचल गये हैं
कुछ असहमति के स्वर
हाथियों के जुलूस तले
कितनों ने की है आज
भूख की वजह से
आत्म हत्या
बेघर कर दिये गये हैं
इस दौरान
रास्ते
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments