
0 Bookmarks 44 Reads0 Likes
कुर्सी पर बैठते ही
या कुर्सी मिलने पर
ईमान
बेच देते हैं लोग
यह सच है
प्रतिष्ठा खो देते हैं लोग
यह सच है।
आज तक
पढ़ते सुनते आए थे
आज स्वयं देखा है
इस खोखले आवरण को।
भीतर मकड़ी के जाले की तरह
फैलता जा रहा है ज़हरीला
ईर्ष्या या द्वेष का विष।
इसका पान कौन करेगा
या नष्ट करेगा उसे
नरसिंह अवतार की तरह?
प्रतिष्ठित की पहचान है प्रतिष्ठा बनाए रखने में
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments