
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes
वो बिजली के खम्भे के नीचे
का गड्ढा
झमाझम बारिश से
लबालब भरा।
और . . .
साथ ही थोड़ा पानी
इथर उधर बिखरा।
संध्या होने पर
बल्ब के जलते ही
गड्ढे में बना
बल्ब का सुन्दर प्रतिबिम्ब।
फिर क्या था!
छुटपुट बारिश की बूँदों ने
बना दिये केलिडियोस्कोप के
न जाने कितने
अद्भुत बिम्ब!
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments