चेतन प्रवाह's image
NaN min

चेतन प्रवाह

डॉ.  नीलिमा रंजनडॉ. नीलिमा रंजन
0 Bookmarks 19 Reads0 Likes

यह चेतन मन का प्रवाह,
अंतरंग ऊहापोह का
निष्पत्तिहीन रह जाना,
पुन: पुन: विपरीत, विलोम
विश्वास- अविश्वास
आभासी दृष्टिभ्रम,
समाज की अभियोगपूर्ण दृष्टि,
अदेखा-अनचीन्हा यथार्थ अथवा
क्षणभंगुर यथार्थ का भ्रम
गहन तीव्र क्षण ,
कहाँ ले जाता है ?
 
मोहित करता जीवन
पुष्प, वल्लरी, सुख,
रंग, तितली और भी ना जाने क्या क्या
प्रियजन, परिचित, संबंधी
सर्वत्र मंत्रमुग्ध

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts