बस मैं और तुम's image
NaN min

बस मैं और तुम

डॉ.  नीलिमा रंजनडॉ. नीलिमा रंजन
0 Bookmarks 56 Reads0 Likes

प्रसन्न होती हूँ जब, 
अनुभूत करती हूँ तुम्हारी ऊष्मा
और लगता है, 
पवन नृत्य कर रहा है
मेरे पगों के आसपास। 
हृदय का धवल कपोत
पसारता है पंख, 
समाहित कर लेता है, 
यह रिमझिम फुहार, 
यह शिशिर का कंपन, 
यह ग्रीष्म की धीमी दहक। 
 
लगता है बाँहों में सिमट जाऊँ तुम्हारी, 
अपना नाम लिख दूँ
तुम्हारी हर धड़कन पर, 
यह एकाकी मन
आवृत्त कर लेता है अस्तित्व
मैं

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts