शब्द ही करते हैं प्रेम's image
NaN min

शब्द ही करते हैं प्रेम

डॉ.  नवीन दवे मनावतडॉ. नवीन दवे मनावत
0 Bookmarks 19 Reads0 Likes

प्रेम या प्यार शब्द 
ढाई अक्षर का ज़रूर है 
पर अहसास है अंतर्मन की पीड़ा का
तड़प है रूह के लिए!
और ज़िम्मेदारी है भीतर के 
स्नेह की 
और . . .
लव का होना 
द्वंद्व का होना है 
भीतर से बाहर तक!
जो नोचती है संवेदना को
जलाती है 
जीवित देह को 
कातर दृष्टि से  . . .
 
बस शब्द ही करते हैं
आदमी से प्रेम 
और
सच्चे प्रेम की कविता 
जहाँ निश्छल हो

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts