
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes
पीड़ा और दर्द
मोह ही देता है;
निर्मोह नहीं करता
समझौता कभी
जिजीविषाओं को
इतना समेट लेता है
इंसान
उससे नहीं कर पाता
बिछोह!
जब चढ़ता है
मौत के घाट
कोई मानव या पशु-पक्षी
एक ही जिजीविषा
उसे ज़िंदा रहना है
तभी उत्पति होती है
दर्द या पीड़ा की
निर्मोह अडिग रहता है
सीमा पर
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments