
0 Bookmarks 48 Reads0 Likes
धीरे-धीरे समय के पड़ाव पर
कुतरती जाती है ज़िंदगी
जिसे हम देख नहीं पाते
अंधाधुंध भागदौड़ में
कभी रिश्तों में कुतरन
तो कभी स्वभाव में
जिसे हम समझ बैठे
संपूर्ण बंधन!
वस्तुत: वह कुतरन से गुज़रते
अहसास हैं
जो नहीं कराते यथार्थ के दर्शन!
हम टूटी और रूठी शक्लों को भी
आईने में दिखाना चाहते हैं
वो आईना यथार्थ में
टूट चुका है
परिवेश की जकड़न
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments