
0 Bookmarks 51 Reads0 Likes
होली की आग
वही रहती है
जो चूल्हे की
जो हवन कुंड की
और निर्दोष
जलती नारियों की देहाग्नि
जो भभकती है
आज समाज में
(अनवरत जल रही है)
होलिका की भाँति
हवि बनने को आतुर हैं
आज की अबलाएँ
चिंतन विलक्षण है?
पर सच है।
आग वही है
जो आतंक से
आती धूमाग्नि के सदृश विकराल;
आग वही जो
बेज़ुबान की ज़ुबान खोलने पर
आतुर है।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments