
0 Bookmarks 11 Reads0 Likes
विश्व में कोरोना ने तबाही मचाई,
चीन से शुरू जंग, स्पेन पहुँचाई॥१॥
बुहान से बिहान, जापान रात घहराई,
इटली में महामारी, अमरीका है हिलाई॥२॥
चीन का कोरोना, ब्रिटेन में है भारी,
प्यार में न जीते दे, युद्ध में न हारी॥३॥
विश्व विधाता हे! विज्ञानी बतावा,
कैसे जीवन रही, अब तू ही सुझावा॥४॥
सब लॉकडाउन रहा, मत अप-डाउन रहा,
सादा भोजन करा, सीधा जीवन रहा॥५॥
जग-जीवन बचावा, अब हाथ न मिलावा,
करा दूर से प्रनाम, स्व संस्कृति अपनावा॥६॥
धरा धीरज मोहन, उदित होई किरन,
समय है तो कठिन, पूरा होई मिशन॥७॥
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments