
0 Bookmarks 60 Reads0 Likes
किस मोड़ पर आँसू आए हैं
लोग जो अपने हुए पराए है
प्राण जो बोये क्यारी क्यारी
सींची जल से वह फुलवारी
स्वप्न तुम्हारा घायल लगता
कब सोता मैं या कब जगता
पछताए अपने किये कराए हैं
लोग जो अपने...
जीवन तम से घिर जाना है
सब शेष चिता तक जाना है
अंधियारों में कुछ चमकेंगे
यादों में राही सब खनकेंगे
कितने सूरज तुमने उगाए हैं
लोग जो अपने...
तुम महफ़िल में हो मस्ती में
हम मिटते रहे यारपरस्ती में
भौंरा काँटों पर न मँडराता
जलता जंगल साथ जलाता
बस बोलों में विष के साए हैं
लोग जो अपने...
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments