
0 Bookmarks 50 Reads0 Likes
हर कथा की मैं हूँ अंतर्व्यथा
प्राक्कथन एक एक सी प्रथा
भाव भाषा व्याकरण सब लिखे
पराकाष्ठा सब उत्तरार्ध में दिखे
स्वयं से जीतना हारना जोड़ना
जैसे पृष्ठ आधा पढ़कर मोड़ना
नियति वही रही जो रहती यथा
हर कथा की मैं...
मौन कितना मुखरित कब किधर
प्रस्फुटित रहे है भाव इधर उधर
चित्त और चित्र बोलते कुछ नहीं
कहाँ से चली नदी कहाँ पर बही
ख़ुद सुनी जो हमने कही जो कथा
हर कथा की मैं...
सूर्य के सात घोड़े रोकते हैं मुझे
क्यों उलझता क्या पड़ी है तुझे
मर्म प्यासा सभी की यही प्यास
ज़िंदगी सभी जो कोरा उपन्यास
पढ़ते हम-तुम इसे रोज़ ही अन्यथा
हर कथा की मैं...
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments