
0 Bookmarks 44 Reads0 Likes
अभी रुको बादल छट जाने दो
अभी रुको हवा को आने दो
ठहरे अधरों में गहरी बड़ी प्यास है
इन आँखों के समंदर सभी उदास है
खुशियों के जैसे उम्रभर उपवास है
जीवन सभी के अनपढ़े उपन्यास है
अभी ज़रा तम को गहराने दो
अभी रुको हवा को आने दो
भोर जो लालिमा का बस आभास है
ख़ुशियाँ तो जैसे राम का वनवास है
यह देह हड्डियों पंजरों का विन्यास है
दुख मनुष्यता के हिस्से का ही त्रास है
अभी घटा को बरस जाने दो
अभी रुको हवा को आने दो
चाहे ख़ुशियाँ गयीं चलीं जो संन्यास है
ठहरेगी अधरों में आँखों में विश्वास है
चक्र सब चले जो जीवन का व्यास है
चमकेगी जैसे चमकता अमलतास है
अभी चमन को महक जाने दो
अभी रुको हवा को आने दो
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments