अब दूरियाँ सब हों दहन's image
NaN min

अब दूरियाँ सब हों दहन

डॉ.  मोहन बैरागीडॉ. मोहन बैरागी
0 Bookmarks 64 Reads0 Likes

भीगती बूँदों से आँखें तेज़ चलती अनगिनी धड़कन
शुष्क अधरों से अबोले संवाद के मध्य केवल मन
 
कुन्तलों से जब धार पानी की बही
अक्षरों ने कहानी ख़ुद अपनी कही
व्याकरण जब देह के संयोजित हुए
बुझ गयी अग्निशिखा रह गए धुँए
 
इन्द्रधनु लुप्त काले मेघ से जो घिर गया सारा गगन
शुष्क अधरों से अबोले संवाद के मध्य केवल मन
 
इक छुवन से हिल गया जब ताल
वे डोलते फिर रह गए सब शैवाल
अनकही प्रीत ने मंत्र ये क्या पढ़ा
रोकने ख़ुद आपको ख़ुद से लड़ा
 
जो सिहर गयी ठंडी कँटीली और लहरती वो पवन
शुष्क अधरों से अबोले संवाद के मध्य केवल मन
 
बाँसुरी की धुन कोई बजने लगी
सेज फूलों की धरा पर सजने लगी
एक मिलन का दीप जलने लगा
साँझ का सूरज कहीं ढलने लगा
 
आस पूरी कर करो जतन अब दूरियाँ सब हों दहन
शुष्क अधरों से अबोले संवाद के मध्य केवल मन

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts