यातना है–ख़ुद को कविता से अलग करना's image
NaN min

यातना है–ख़ुद को कविता से अलग करना

डॉ.  मनोज मोक्षेंद्रडॉ. मनोज मोक्षेंद्र
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

एक दु:सह्य यातना है
कविता को प्रसवित कर
पाल-पोस कर
ख़ुद को कविता से अलग करना
और इससे पृथक
अपना स्वरूप पहचानना
 
यातना है
लिफ़ाफ़े में बंद अपनी रामकहानी को
दीमकग्रस्त काग़ज़ों के बीच दबाकर 
दुनियावी तस्वीरों की
चित्रवीथि लगाना
 
बेहद दुष्कर शल्यक्रिया है
कविता से अपने अक्स को
काट-छाँटकर
पके घावों की तरह
निकाल फेंकना–
उन कूड़ों में
जिनमें

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts