पहाड़ चढ़ने की शर्त's image
NaN min

पहाड़ चढ़ने की शर्त

डॉ.  मनोज मोक्षेंद्रडॉ. मनोज मोक्षेंद्र
0 Bookmarks 51 Reads0 Likes

देखो! 
आए हो
तो स्वागत् है! 
पर, मेरी शर्तों पर
मुझमें से गुज़रना होगा; 
तुम्हारी नज़र लगी झाड़ियों में
बस, कुछ परित्यक्त घोंसले ही रह गए हैं; 
पता नहीं कहाँ चले गए
इसके इन्द्रधनुषी
पाखी वाले
चहकते
नागरिक! 
 
मेरी शर्तों पर
तुम्हें छूना होगा
किसी देवदारु की बाँहें, 
नहीं टाँगना होगा उन पर
पोलीथीन का थैला, 
जब मैं अपने 
हीरक अतीत में 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts