
0 Bookmarks 47 Reads0 Likes
गहराई के खोने का दुःख
नदी ही जान सकती है,
गहराई ही उसकी तिजोरी थी
जहाँ वह सहेजती थी—पुराण और इतिहास
रहती थी अपने जाये जलचरों संग
नदी बार-बार टटोलती है
अपने भीतर की बस्तियाँ
जो ज़मींदोज़ तो न हुई
पर, ख़ुराक बन गई
आपत्तिजनक सभ्यताओं की
नदी अपने भीतर बार-बार झाँककर
और मासूम गुमशुदाओं को न पाकर
सिसकती है, सुबगती है—
आख़िर, कहाँ गए उसक रंग-बिरंगे बाशिंदे
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments