
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
-एक-
चहलक़दमी करते हुए कुछ नवकुबेर
आए थे जायज़ा लेने
दड़बे में बंद चूज़े ख़रीदने के अंदाज़ में;
सारे खेत बतकहिया रहे थे आपस में–
‘आ गई है हमारी बारी अब
कसाई के हाथो बिकने की’
तब, कुछ समय तक थम गया था उनका लहलहाना
अपने बाप चौधरियों के तेवर देख
जो गिना रहे थे नवकुबेरों को
इस ज़मीन के लाख गुण,
बता रहे थे उनके बरकत वाले शुभ प्रभाव;
एक ने टटोला था उनका बदन भी,
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments