
0 Bookmarks 88 Reads0 Likes
बर्दाश्त हो जाएगा
किराए के घर में रहना जिसमें
न छज्जा है, न बैठका, न बारजा
बस! अंधी-अंधी दो ठिगनी कोठरियाँ हैं
बिना खिड़कियों और रोशनदानों वाली
जहाँ ततैये भी बचते हैं
अपने घरौंदे बनाने से;
बर्दाश्त हो जाएगा
कर्ज़ में आकंठ डूबे हुए अपने घर में रहना
जहाँ एक अदद कोठरी में ही
अघा जाता है मन
आसन्न बौने शौचालय, रसोई और मंदिर से,
पढ़ लेते हैं चालीसा वहीं कोमोड पर बैठकर
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments