
0 Bookmarks 59 Reads0 Likes
उसके उनींदे अलसाए अकेलेपन में
मर्द-हथियारों के अन्यत्र होने पर,
वह कुख्यात छापामार दल-बल समेत
चौतरफ़ा आ-दबोचता है उसे
चोरी-छुपे, चुपके से नहीं
बल्कि दहाड़ता-फुफकारता हुआ
औचक सैकड़ों दिशाओं से
वह भीतर-बाहर निस्सहाय
सहमी-सहमी निरुपाय
आख़िर, करे तो क्या करे
जाए तो कहाँ जाए
उसने पूर्वनियोजित ढंग से
आ-धमकने से पहले
काट दी थी
टेलीफोन और बिजली की लाइनें,
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments