वो मौसम's image
0 Bookmarks 66 Reads0 Likes

मैंने बातों बातों में
फोन पे ही पूछा –
 
इतने दिनों बाद आ रहा हूँ
बोलो,
तुम्हारे लिए क्या लाऊँ
 
उसने कहा-
वो मौसम
जो हमारा हो
हमारे लिए हो
और हमारे साथ हो,
हमेशा।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts