
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
तुम्हारी स्मृतियों में ही क़ैद रहा
वह सारा उजाला
कि जिनसे अँखुआती रहीं
धान के बिरवे की तरह
कुछ लालसायें
जिनका गहरा निखार
समझाता रहा कि
अनुभव निर्दोष होता है।
ये लालसायें
मेरे पास आराम से रहती हैं
औसत सालाना बारिश की तरह
लेकिन
भलमनसाहत में कभी-कभी
सोचता हूँ कि
क्या प्रेम
एक सुंदर ग्रहण है? <
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments