तुमसे बात करना's image
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

तुमसे बात करना
कभी-कभी मुश्किल होता है-
कविता लिखने से भी अधिक
उस दिन मैंने यूँ ही कहा कि-
काश ! तुमसी कोई दूसरी
मेरी ज़िन्दगी में फिर आ जाती तो
ज़िंदगी का लुत्फ़ बदल जाता

 

इस पर तुमने गुस्साते हुए कहा-
तुम्हारी ज़िन्दगी में ऐसा कुछ नहीं होने वाला
क्योंकि मेरी जैसी कोई मिल भी गयी तो
तुम तो वही रहोगे।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts