
0 Bookmarks 82 Reads0 Likes
उसकी चंचल आँखों में
कौतूहल का राज था
निषेध के व्याकरण
उसने नहीं पढ़े थे
वह वहाँ तक जाना चाहती
कि जिसके आगे
कोई और रास्ता नहीं होता।
वह चिड़िया नहीं थी लेकिन
उसकी आँखों में
चिड़िया उड़ती
अपनी पसंद की हर चीज़ को
वह जी भरकर देखना चाहती
इच्छाओं की पतवार वाली
वह एक नाव होना चाहती।
उसकी नज़र
बाँधती थी
उसकी मुस्कान
आँखों से
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments