नए साल से कह दो कि's image
NaN min

नए साल से कह दो कि

डॉ.  मनीष कुमार मिश्राडॉ. मनीष कुमार मिश्रा
0 Bookmarks 44 Reads0 Likes

मेरी ज़िंदगी में
आने वाले हर
नए साल से कह दो कि-

वह बिलकुल तुम्हारी तरह हो
शोख़, चंचल और मासूम
इतनी मुलायम और मख़मली
जितना कि प्यार का हर सपना
और इतनी गर्म भी
जितनी कि ज़िंदगी की साँसें

नए साल का रिश्ता,
उम्मीदों से वैसा ही हो
जैसा कि हम दोनों का सालों से है

नए साल की हर आहट
तेरे क़दमों की आहट सी हो
नए साल में सुलझना हर उलझन का ,
आसान हो उतना

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts