
0 Bookmarks 15 Reads0 Likes
मुश्किल तो था लेकिन गवारा कर लिया
हमने तुझसे थोड़ा सा किनारा कर लिया।
ये इल्म, अमल और तहज़ीब के मसाइल
इनसे ऊबा तो ख़ुद को आवारा कर लिया।
जब उजालों के तिलिस्म से डरने लगा तो
मुफ़लिसी में अँधेरों को सहारा कर लिया।
जो दुश्मन थे मेरे मगर वसूलों के पाबंद रहे
उन्हें अपना अज़ीज़ अपना प्यारा कर लिया।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments