इस महामारी में's image
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

इस महामारी में
घर की चार दिवारी में क़ैद होकर
जीने की अदम्य लालसा के साथ
मैं अभी तक ज़िंदा हूँ 
और देख रहा हूँ
मौत के आँकड़ों का सच 
सबसे तेज़
सबसे पहले की गारंटी के साथ।
 
इस महामारी में
व्यवस्था का रंग 
एकदम कच्चा निकला 
प्रशासनिक वादों के फंदे से
रोज़ ही 
हज़ारों क़त्ल हो रहे हैं।
 
इस महामारी में
मृत्यु का सपना 
धड़कनों को बढ़ा देता है

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts