
0 Bookmarks 61 Reads0 Likes
इन बर्फ़ीली सर्द वादियों में
आज अकेले ख़ामोश से रस्तों पे
बहुत दूर तक चलता रहा
इन रास्तों का अकेलापन
बिलकुल मेरे अकेलेपन जैसा है
धुँधलके और इंतज़ार से भरा हुआ
बर्फ बेबसी की है
धुँधलका अनिश्चितता का
और रास्ता सिर्फ उम्मीद का
मैं और ये रास्ते
किसी के इंतज़ार में हैं
हमें किसी का इंतज़ार है।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments