
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes
प्रकाश पर्व के रूप में
जैसे आती है दीपावली
वैसे ही आए
अनुभव से अनुभूति
ज्ञान से विवेक
संवेदनाओं से करुणा।
प्रांजल विचारों का ज्योति कलश
सौभाग्य का अक्षत
संकल्पों का माँगल्य
आए
आकर ठहर जाए
हर देहरी, हर द्वार।
यह दीपावली
पवित्रता का पुनर्वास करे
हृदय को अधिक उदार करे
सपने सब साकार करे
हर देहरी, हर द्वार।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments