
0 Bookmarks 68 Reads0 Likes
चाय का कप
अपने ओठों से लगाकर
वो बोली –
तुम चाय अच्छी बनाने लगे हो
वैसी ही जैसी कि -
मुझसे बातें बनाते हो
फिर एक चुस्की के बाद
मुस्कुरा के कहा –
उतनी ही गरम है
जितना अपना रिश्ता
मैंने पूछा –
मीठी कितनी है?
उसने शर्माते हुए कहा
जितने की तुम्हें आदत है
और जितनी मैं,
तुम्हें पीने देती हूँ।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments