सिंदूरी प्रेम's image
NaN min

सिंदूरी प्रेम

डॉ.  ममता पंतडॉ. ममता पंत
0 Bookmarks 50 Reads0 Likes

1.

फिर फूलों ने राग सुनाया है 
कलियाँ हुई हैं गुंफित
लगे गुनगुनाने भँवरे
सुबह हुई है प्रफुल्लित
चाँद आलिंगन कर ऊषा का
हो गया उसमें समाहित
दिनकर ने रश्मियाँ बिखेरीं
हो गया सवेरा सिंदूरी
मन-मयूरा नाच रहा है
देख परिंदों को शृंखलित
सपनों की उड़ान भर 
चल पड़ा मन-पखेरू प्रफुल्लित
जो कही थी लक्षणा, व्यंजना में
वो कह दी है अभिधा में
सुना है उसने

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts