
0 Bookmarks 10 Reads0 Likes
साँचा
जाति
धर्म
रीति
संस्कार
औ' मर्यादाओं का
जिसमें सीमित कर दी गई पीढ़ियाँ
क़त्ल कर दिए गए वे
जो ना हुए साँचे में फ़िट
अमिट रेखाएँ
जाति धर्म की
हो जाना था जिन्हें
असत् अब तक
बढ़ रही हैं निरंतर
अमर बेल सदृश
लपेट रही हैं
अतुंद, असहाय को
अपनी निरंकुश लताओं से
अन्याय विजयी हो
करता है अट्टाहास
औ' न्याय!
घुटते-घुटते
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments