ख़बरदार's image
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

वो साज़िशें करते रहे
हम बेख़ौफ़ बढ़ते रहे
उन्हें ज़िद थी हमें गिराने की
हम गिरकर भी प्रतिमान गढ़ते रहे
 
क्या हम इतने अहं हैं उनके लिए
या फिर हमसे वो ख़ौफ़ज़दा हैं
कि साज़िशों का अंत ही नहीं होता 
हर रोज़ एक नयी साज़िश है
हर रोज़ नया बखेड़ा है
न जाने कब तक 
ये दस्तूर चलेगा
 
अपनों की साज़िश का
बदस्तूर शिकार जारी है
एक के बाद एक ख़ंजर
झेले हैं सीने में अपने

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts