
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
निःशब्द हूँ आज No posts
कहूँ भी क्या
जब होता है
ज्ञानालय में भी
नृशंस हत्या का नाच
घड़े से पानी पीने पर
सुला दिया
एक निर्दोष मासूम को
पीट-पीटकर मौत के आग़ोश में
न सुन पाये
करुण चीत्कार उसकी
अपने दंभ में
महसूस भी नहीं किया
उसकी प्यास को
हे राम!
क्या अपराध था उसका
ये कैसा संसार बसाया है हमने
विधाता की अप्रतिम कृति है मनुज
जिसमें लगता जा रहा ग्रहण
No posts
No posts
No posts

Comments