अधूरी औरतें!'s image
NaN min

अधूरी औरतें!

डॉ.  ममता पंतडॉ. ममता पंत
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

काम को जाती औरतें! 
अधूरी रातों के साथ
उठ जाती हैं तड़के विहान
औ' जुट जाती हैं काम पर
मशीन की भाँति! 
 
ऑफ़िस जाने की जल्दबाज़ी में
नहीं कर पाती कोई काम ढंग से पूरा
छोड़ जाती हैं घर पर
अधूरा खाना
अधधुले बर्तन
अधूरे ख़्वाब
अधूरी नींद
और भी न जाने क्या-क्या . . . 
नहीं पड़ती जिन पर
किसी की भी नज़र
ये ख़ुद भी तो रहती हैं
जाने क्यों उनसे बेख़बर! 
च

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts