
0 Bookmarks 18 Reads0 Likes
बहुत कुछ भूलता जा रहा हूँ जीवन में
अट्ठारह की उम्र में मिला वह दोस्त
उसका नाम क्या था
हालाँकि जहाँ तक याद है
हमने आजीवन मित्रता निभाने की
क़सम खायी थी
इतना याद है कि
उस समय भूकम्प का झटका
ज़ोर से लगा था
जब वह लड़की
गोद में गिर गयी थी
उसने किस रंग के कपड़े
पहने थे
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments