
0 Bookmarks 39 Reads0 Likes
चन्द्रमा जाने कैसे
उस घोंसले पर अटक गया
जहाँ चिड़िया के बच्चे भूख से
रो रहे थे
सुबह दाना-पानी के लिए गई चिड़िया
तालाबन्दी की वज़ह से
लौट ही नहीं पाई थी अपने घर
चन्द्रमा को बहुत अच्छा लगा
जब बच्चे उसे फल समझकर
कुतरने लगे
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments