
0 Bookmarks 61 Reads0 Likes
मैं हवा के रूपक बनाता हूँ
उसके दरवाज़े खोलता हूँ
हवा की कमर में सूरज की ख़ुशी वाले धागे बाँधता हूँ
गाँठ ढीली रखता हूँ
ख़ुशी वाले आँसुओं को अपनी आँखों में भरता हूँ
पेड़ की ख़ुशबू अपने फेफड़ों में भरता हूँ
और पत्तियों के हरेपन को फैला देता हूँ कमरे में फैले समय को
उसके ज़ख़्मों को कुरेदकर ज़िन्दा होने से
बचाने के लिये
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments